आगरालीक्स…सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाकर देखा ही था कि हुआ कुछ ऐसा कि दुल्हन को निकाल दिया घर से बाहर….अब पुलिस के पास पहुंची दुल्हन
आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें दूल्हा बने युवक ने अपनी नवविवाहिता पत्नी को सुहागरात वाले दिन ही घर से बाहर निकाल दिया. दूल्हे का आरोप है कि उसकी दुल्हन किन्नर है. सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और वो दुल्हन को लेकर अब पुलिस के पास न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

ये है मामला
मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र का है. यहां की रहने वाली एक युवती की शादी 20 मई को इरादतनगर के रहने वाले युवक के साथ हुई थी. शादी के बाद सुहागरात के दिन जब दूल्हा ने अपनी दुल्हन का घूंघट उठाया और उसका चेहरा देखा तो उसके होश उड़ गए. दूल्हे का आरोप है कि उसकी दुल्हन किन्नर है. जब इसकी जानकारी ससुरालियों को हुई तो उन्होंने दुल्हन को घर से बाहर निकाल दिया. सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी वहां आ गए और उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी जिसके बाद वो दुल्हन को लेकर वापस घर आ गए.
न्याय के लिए अब मायका पक्ष ने पुलिस से गुहार लगाई है. उन्होंने अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी के पास पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी. दूल्हन पक्ष का आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज में मिलने वाली रकम से खुश नहीं थे जिसके चलते उन्होंने झूठा आरोप लगाया है. ससुराल में उसे किन्नर बताकर प्रताड़ित किया गया है. अपर पुलिस आयुक्त ने इस मामले में थाना फतेहाबाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं.