Saturday , 27 June 2026
Home बिगलीक्स Shocking Video : Two 8 year old girl student died due to cardiac arrest in school, Know how steps to save life during cardiac arrest,
बिगलीक्स

Shocking Video : Two 8 year old girl student died due to cardiac arrest in school, Know how steps to save life during cardiac arrest,

656

नईदिल्लीलीक्स …चौंकाने वाले वीडियो, गुजरात और कर्नाटक के स्कूल में आठ साल की दो बच्चियों की कार्डियक अरेस्ट से मौत। कैसे बचाएं कार्डियक अरेस्ट में जान, जानें सीटीवीएस डॉ. सुशील सिंघल से।


गुजरात के अहमदाबाद के थलतेज इलाके के जेबर स्कूल फार चिल्ड्रन की कक्षा तीन की छात्रा गार्गी राणपरा शुक्रवार सुबह आठ बजे स्कूल पहुंची। उसकी क्लास पहली मंजिल पर थी, वह पहली मंजिल पर पहुंची। उसकी पीठ पर बैग लटका हुआ था, सीसीटीवी में गार्गी गैलरी में कुछ देर के लिए खड़ी दिखाई दे रही है, उसके पास से बच्चे निकल कर जा रहा हैं, टीचर भी खड़े हुए हैं । इसके बाद वह आगे बढ़ती है और दीवार के सहारे रखी कुर्सी पर बैठ जाती है, इसके बाद गिरने लगती है, बच्चे उसे देखते हैं, टीचर देखते ही बच्ची को सहारा देते हैं। स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिष्ठा सिन्हा का कहना है कि टीचर ने बच्ची को सीपीआर दिया और स्कूल के टीचर की कार से उसे पास के जायडस अस्पताल ले गए। गार्गी को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई है और पुलिस ने पोस्टमार्टम से ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही है।
कर्नाटक के स्कूल में कॉपी चेक कराने उठी बच्ची, बेहोश होकर गिरी मौत
इससे पहले इसी तरह का मामला गुरुवार को आया था। कर्नाटक के चामराजनगर जिले के सेंट फ्रांसिस स्कूल में आठ साल की बच्ची तेजस्वनी क्लासरूम में टीचर को अपनी कॉपी दिखाने के लिए अपनी सीट से उठी और बेहोश होकर गिर गई। अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट से मौत होना बताया।

क्या होता है कार्डियक अरेस्ट और कैसे बचाएं जान
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. सुशील सिंघल का कहना है कि जिनके ह्रदय की मांसपेशियां कमजोर हैं, कोई ह्रदय रोग हैं। कोई बीमारी है तो ह्रदय अचानक से काम करना बंद कर देता है। इससे कार्डियक अरेस्ट कहा जाता है।
अचानक हृदय गति रुकना का एक बड़ा कारण अरिथमिया और वेंट्रिकुलर टैकीकार्डिया (VT) होता है।

अरिथमिया और VT क्या हैं?
अरिथमिया (दिल की अनियमित धड़कन) और वेंट्रिकुलर टैकीकार्डिया (दिल की अत्यधिक तेज धड़कन) ऐसी स्थितियां हैं जो अचानक हृदय गति रुकने (Sudden Cardiac Arrest) का कारण बन सकती हैं। यह समस्या अक्सर बिना किसी चेतावनी के होती है और कुछ ही मिनटों में जानलेवा हो सकती है।
लक्षण जो नज़रअंदाज न करें:
1. अचानक बेहोशी या गिर जाना।
2. सांस लेने में परेशानी या सांस बंद होना।
3. दिल की धड़कन तेज, अनियमित या बंद हो जाना।
4. सीने में भारीपन या बेचैनी।

यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर गिर जाए, तो तुरंत ये कदम उठाएं:
1. स्थिति को पहचानें:
• पीड़ित को हिलाकर देखें। यदि वह प्रतिक्रिया नहीं देता और सांस नहीं ले रहा है, तो यह अचानक हृदय गति रुकने का मामला हो सकता है।
2. सीपीआर (CPR) शुरू करें:
• पीड़ित को सीधा लिटाएं और सीने के बीच में तेजी और मजबूती से दबाव डालें।
• 100-120 बार प्रति मिनट की दर से दबाव डालते रहें।
• सांस देने की चिंता न करें, बस छाती को पंप करते रहें।
3. AED (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर) का उपयोग करें:
• अगर आसपास AED मशीन उपलब्ध हो, तो इसे तुरंत लगाएं।
• यह मशीन दिल को शॉक देकर सामान्य धड़कन शुरू कर सकती है।
4. एम्बुलेंस को बुलाएं:
• नजदीकी अस्पताल को तुरंत सूचित करें।

अरिथमिया और VT से बचाव के उपाय:
• स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं: धूम्रपान और शराब से बचें, और संतुलित आहार लें।
• व्यायाम करें: रोजाना 30 मिनट टहलें या हल्का व्यायाम करें।
• समय-समय पर जांच कराएं: हृदय रोग के लक्षणों को गंभीरता से लें और नियमित रूप से डॉक्टर से सलाह लें।
• यदि आप हृदय रोगी हैं: दवाइयों को नियमित रूप से लें और तनाव से बचें।

जागरूकता जरूरी है!
• सार्वजनिक स्थानों पर AED मशीन लगवाने की मांग करें।
• CPR का प्रशिक्षण लें—यह किसी की जिंदगी बचाने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Chief Minister Yogi Adityanath is visiting Agra tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. सड़क से लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis will unveil the statue of Lokmata Ahilyabai Holkar on 30th June 2026 in Agra.

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणड़नवीस लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in scooty in Apartment Parking in Sikandara Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में अपार्टमेंट की पार्किंग में स्कूटी में लगी आग,...

बिगलीक्स

Agra Civic News: BJP Parshad Dharna for Road in Ward 36 in Agra

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में सड़क बनने के 24 घंटे बाद ही...

error: Content is protected !!