
आगरा के शू एक्सपोर्टर रोमी लूथरा दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से कार से आगरा आ रहे थे। वे एयरपोर्ट से 11 बजे चले। उनके साथ उनकी पत्नी और नवजात शिशु था। जेवर टोल प्लाजा से कार निकलते ही लगा कि आस पास गोली चली है। वे कुछ समझ पाते तब तक गाडी का टायर पंक्चर हो गया। रोमी और ड्राइवर गाडी से जैसे ही नीचे उतरे, वहां पहले से खडे दस बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों के हाथों में पिस्टल और लोहे की रॉड थी। बदमाश कार में घुस गए।
बदमाशों ने कैश से भरे सूटकेस, ज्वैलरी, मोबाइल फोन लूट लिए और भाग निकले। उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी। एक घंटे बाद पास से ही सूटकेस मिल गए लेकिन इनमें कैश नहीं था।
एक्सप्रेस वे पर हो रही लूटपाट
आगरा फूटवियर मेन्यूफैक्चर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर के पदाधिकारी सोमवार को आगरा जोन के आईजी डीसी मिश्रा से मिले। एक्सप्रेस पर लगातार लूट हो रही हैं। एक्सपोर्टर्स को निशाना बनाया जा रहा है। यहां पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाए। पूरा एक्सप्रेस वे सीसीटीवी की निगरानी में किया जाए। इस पर आईजी ने अलीगढ़ और नोएडा के पुलिस अफसरों से बात की। उन्होंने सीएम को खत भेजकर बताया है कि इंटरनेशनल फ्लाइट रात में ही आती हैं। इसलिए कारोबारी और खरीदार रात में ही कार से एक्सप्रेस वे से आगरा आते हैं। इसी दौरान लूटपाट की जा रही है।
रबर बुलेट चलाकर करते हैं लूटपाट
हाईवे पर कई गैंग का खौफ है। टायर पंक्चर गैंग एक्सप्रेस वे पर कील फेंक देता है या गिरोह चलती गाडी पर रबर बुलेट चलाता है, इससे तेज आवाज होती है या टायर पंक्चर हो जाता है। यह गिरोह टायर पंक्चर होते ही जो भी कार रोकी जाती है, उसे बदमाश घेर लेते हैं और लूटकर भाग जाते हैं।
Leave a comment