Wednesday , 2 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Shoe factory catches fire in Agra
टॉप न्यूज़

Shoe factory catches fire in Agra

147

आगरालीक्स… आगरा में आधी रात को जूता फैक्र्टी में लगी भीषण आग से अफरा तफरी मच गई। फैक्र्टी​ रिहायशी इलाके में होने से लोग घरों से बाहर निकल आए। फायर बिग्रेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र की जमाम खाने वाली गली में मोहम्मद अफजाल की जूते की फैक्र्टी और गोदाम है। गुरुवार रात 1 30 बजे गोदाम से आग की लपटें उठने लगी, देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। आग की तेज लपटों से आस पास के घरों से लोग बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन लपटें तेज होती गईं।
फायर बिग्रेड की टीम ने पाया काबू
रिहायशी इलाके में आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की कई गाडियां पहुंच गईं, टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गोदाम जलकर स्वाह हो चुका था। इसमें लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आग के कारणों की जांच चल रही है, शॉर्ट सर्किट से भी आग लगने की आशंका है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव....

error: Content is protected !!