आगरालीक्स.. आगरा में अनलॉक 2 में सख्ती, दुकानदार के मास्क ना पहनने, दुकान पर भीड लगने पर 7 दिन के लिए दुकानें कराईं बंद, पुलिस जांच के बाद जारी कर रही नोटिस।
आगरा में अनलॉक 2 में दुकानें खुलने का समय एक घंटे बढाया गया है इसके अलावा कोई अन्य छूट नहीं दी गई है। वहीं, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है इसके बाद भी दुकानदार मास्क नहीं लगा रहे हैं। दुकानों पर भीड है, ऐसे में पुलिस द्वारा दुकान सात दिन के लिए बंद कराई जा रही हैं, इन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
आठ घंटे खुलेंगी दुकानें
आगरा में बुधवार से अनलॉक टू शुरू हो चुका है, इसमें कुछ छूट दी गई हैं लेकिन आगरा में केस लगातार आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि अभी तक बाजारों में तीन शिफ्ट में सात घंटे के लिए खुल रहीं थी, अब दुकानें तीन शिफ्ट में आठ घंटे के लिए खुलेंगी।
यह दी गई छूट
दुकान 10 से पांच बजे तक खुलती थी वह अब 10 से छह बजे तक खुलेंगी
दुकानें 11 से छह बजे तक खुलती थी अब 11 से सात बजे तक खुलेंगी
दुकानें 12 से सात बजे तक खुलती थी अब 12 से आठ बजे तक खुलेंगी
मास्क है अनिवार्य, होगी कार्रवाई
बाहर निकलने के लिए मास्क अनिवार्य है, मास्क ना पहनने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।