Sunday , 19 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Shot the elderly sleeping outside the house in Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Shot the elderly sleeping outside the house in Agra#agranews

144

आगरालीक्स…(25 May 2021 Agra) आगरा में एक और बड़ी वारदात. घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को मारी गोली. गंभीर हालत में भर्ती

शमसाबाद के धिमश्री का मामला
आगरा में आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन इसके बावजूद जनपद में वारदातों का सिल​सिला थम नहीं रहा है. कई जगह चोरी की वारदातें, लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. सोमवार रात को भी हमलावरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शमसाबाद के गांव धिम​श्री में रहने वाले ए​क बुजुर्ग पर सोमवार रात को जानलेवा हमला हुआ. अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारी जो किसान के ​हाथ से रगड़ते हुए सिर में लगी है. गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसान कानाम हरिकांत शर्मा है. जो कि रात के समय बरामदे में सो रहे थे. रात करीब दो बजे कुछ हमलावर वहां पहुंचे और हरिकांत के गोली मार दी. एक गोली मारने के बाद हमलावर वहां से भाग गए. इधर गोली की आवाज पर घर में सो रहे अन्य परिजन वहां आए तो उन्होंने हरिकांत को लहुलुहान देखा. उनके सिर से खून निकल रहा था. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है. हमें खुद समझ नहीं आ रहा है कि गोली किसने मारी. फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

error: Content is protected !!