आगरालीक्स…श्रद्धा और आयुषी…दोनों का मर्डर. एक को प्रेमी ने मारा तो दूसरी को पिता ने. दोनों केस में कॉमन सिर्फ इतना…
दिल्ली का बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड हो या फिर मथुरा का आयुषी हत्याकांड. दोनों ही लड़कियों की हत्या बड़ी ही बेरहमी के साथ की गई. श्रद्धा को जहां उसके ही प्रेमी आफताब ने ने वीभत्स तरीके से मार डाला तो वहीं आयुषी यादव की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों ही घटनाओं को जिसने भी सुना वह स्तब्ध रह गया. श्रद्धा के बॉडी के टुकड़े अभी तक नहीं मिल सके हैं तो वहीं आयुषी यादव का खून से रिसता शव ट्रॉली बैग के अंदर पॉलीथिन में पैक मिला. श्रद्धा का केस उच्च लेवल पर चल रहा है और पुलिस लगातार आफताब से पूछताछ कर रही है. आफताब द्वारा लगातार नए खुलासे किए जा रहे हैं. वहीं आयुषी यादव हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया और उसके माता—पिता को अरेस्ट कर लिया गया है.

दोनों ही घटनाएं चौंकाने वाली लेकिन कॉमन सिर्फ इतना
श्रद्धा हत्याकांड हो या फिर आयुषी यादव हत्याकांड. दोनों ही घटनाएं जब लोगों के सामने आईं तो यह काफी चौंकाने वाली निकली. श्रद्धा हो या फिर आयुषी, दोनों ने ही सुनहरे और खूबसूरत भविष्य के सपने देखें लेकिन दोनों की ही मौत उनके अपनों ने ही. इन दोनों ही मामलों में एक चीज कॉमन थी और वो थी विश्वास की कमी. श्रद्धा ने अपने पिता और घरवालों के समझाने पर विश्वास नहीं किया और जिस आफताब पर विश्वास सबसे ज्यादा किया उसने ही उसके विश्वास को तोड़ दिया. वहीं आयुषी हत्याकांड की बात की जाए तो उसने एक साल पहले आर्य समाज मंदिर में राजस्थान के रहने वाले एक युवक से चुपचाप शादी कर ली. इस मामले में भी पिता और बेटी के बीच विश्वास की कमी देखने को मिली. आयुषी को विश्वास था कि उसके पिता और परिजन उसकी शादी को लेकर मान जाएंगे लेकिन पिता ने उसके विश्वास को तोड़ दिया.
