Monday , 10 March 2025
Home agraleaks Shravani Amavasya today, plant these plants#agranews
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Shravani Amavasya today, plant these plants#agranews

आगरालीक्स(08th August 2021 Agra News)… आज श्रावणी अमावस्या है। यह प्रकृति देवी की आराधना का पर्व है। आज के दिन पौधे लगाने से…।

पौधा लगाना शुभ
आज हरियाली अमावस्या है। यह त्योहार सावन महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर पीपल के वृक्ष की पूजा और फेरे किये जाते हैं। यह प्रकृति देवी की आराधना का पर्व है। मान्यता है कि वृक्षों में देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए इस दिन पौधा लगाना शुभ माना गया है

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा

विशेष कामना सिद्धि को ये लगाएं पौधे
लक्ष्मी प्राप्त के लिए : तुलसी, आँवला, केल, बिल्वपत्र का वृक्ष लगाएं।
आरोग्य प्राप्त के लिए : ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आंवला, सूरजमुखी, तुलसी लगाएं।
सौभाग्य प्राप्त करने को : अशोक, अर्जुन, नारियल, ब़ड (वट) का वृक्ष लगाएं।
संतान प्राप्‍ति के लिए : पीपल, नीम, बिल्व, नागकेशर, गु़डहल, अश्वगन्धा को लगाएं।
मेधा वृद्धि प्राप्त को: आंक़डा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी, तुलसी लगाएं।
सुख प्राप्त के लिए : नीम, कदम्ब, धनी छायादार वृक्ष लगाये।
आनन्द प्राप्त के लिए : हरसिंगार (पारिजात) रात रानी, मोगरा, गुलाब लगाएं।

राशि के अनुसार ये करें उपाय
मेष : लाल राईं या सरसों का तेल किसी गरीब को दान में दें। (राशि ग्रह मंगल अनुसार)- पारस पीपल, लाल चंदन, केशर का पौधा लगाएं।

वृषभ : गौशाला में गाय-बछड़ों के लिए हरा चारा दान करें। (राशि स्वामी शुक्र के लिये)- सुगंधित फूल, पारिजात, औषधीय पौधे, गुलर, शतावरी का पौधा लगाएंं।

मिथुन : उड़द के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों के लिए तालाब या नदी में डालें।(राशि स्वामी बुध के लिये)- मेहंदी, नागपवित्री, तुलसी लटजीरा

कर्क : काले पत्थर के शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करें। नि:शक्तों को मीठे चावल खिलाएं। (राशि स्वामी चंद्र के लिये)- सफेद फूल वाले पौधे, गन्ना, सफेद चंदन का पौधरोपण करें।

सिंह : गरीबों को गेहूं दान करें। दुर्गा देवी का पूजन लाल फूलों से करें। (राशि स्वामी सूर्य के लिये)- आंकड़ा, नारियल, बादाम, लाल फूल वाले पौधे लगाएं।

कन्या : तुलसी के 11 पौधे भेंट करें। बरगद के पेड़ में जल अर्पित करें और पेड़ के नीचे बाजरा बिखेर दें। (राशि स्वामी बुध के अनुसार)- मेहंदी, नागपवित्री, तुलसी लटजीरा का पौधा लगाएं।

तुला : शिव या हनुमान मंदिर में दर्शन करें। गरीब कन्याओं को दूध और दही का दान दें। (राशि स्वामी शुक्र के लिये)- सुगंधित फूल, पारिजात, औषधीय पौधे, गुलर, शतावरी का पौधा लगाएं।

वृश्चिक : पीपल के पेड़ में जल चढ़ाकर पूजन करें। शाम को दीप दान करें। (राशि ग्रह मंगल अनुसार)- पारस पीपल, लाल चंदन, केशर का पौधा लगाएं।

धनु : दृष्टिहीन बालक को मीठा दूध पिलाएं। गरीब परिवार में चने की दाल या बेसन से बनी मिठाई दान करें। (राशि स्वामी गुरु के लिये)- पीपल, नागरमोथा, पीली
हल्दी, नीम, विष्णुकांता के पौधे लगाएं।

मकर : पक्षियों को बाजरा डालें। शनिदेव का पूजन नीले पुष्पों से करें। (राशि स्वामी शनि के अनुसार)- बरगद, पलाश, महुआ,आंवला, शमी, तगर का पौधा लगाएं।

कुंभ : बहते पानी में सवा पाव चावल और 2 नारियल प्रवाहित करें। शनि मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को भोजन करवाएं।(राशि स्वामी शनि के अनुसार)- बरगद, पलाश, महुआ,आंवला, शमी, तगर का पौधा लगाएं।

मीन : मिट्टी के पात्र में शहद भरकर मंदिर में रखकर आएं। चीटियों की बांबी में आटा रखें। (राशि स्वामी गुरु के लिये)- पीपल, नागरमोथा, पीली हल्दी, नीम, विष्णुकांता के पौधे लगाएं।

Related Articles

बिगलीक्स

DPL , Agra News : Doctors Masters win by 67 runs, Dr. Gaurav Sharma scores 175 runs on 65 ball#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा डॉक्टर्स प्रीमियर लीग में रविवार को चैंपियंस...

बिगलीक्स

TCS Manager Manav Sharma Death Case Update: Family problem start after Manav know about Wife I Phone gifted by her friend#agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर की सुसाइड मामले में पत्नी...

बिगलीक्स

Agra News : National Chamber election today, 1477 candidate cast vote#Agra

आगरालीक्स..Agra News : .. आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव आज, अध्यक्ष...

बिगलीक्स

Agra News : Balloon shoulder Arthroplasty for shoulder cuff repair#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : झटका लगा और कंधे की मांसपेशी टूट गई,...

error: Content is protected !!