आगरालीक्स…(26 January 2022 Agra News) आगरा में श्री अग्रवाल संघ ने मनाया गणतंत्र दिवस..प्रताप नगर चौराहा पर किया झंडारोहण
प्रताप नगर-जयपुर हाउस के अग्रवंशियों ने मनाया गणतंत्र दिवस
श्री अग्रवाल संघ प्रताप नगर-जयपुर हाउस द्वारा प्रताप नगर चौराहे पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। अध्यक्ष अमित जैन एडवोकेट ने झंडारोहण किया और सबको गणतंत्र दिवस की बधाई दी। फिर चौराहे पर राहगीरों को मिष्ठान्न वितरित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष अमित जैन एडवोकेट, महामंत्री नरेश जिंदल, कोषाध्यक्ष विष्णु गोयल, व्यवस्था प्रमुख दीपक अग्रवाल चांदी वाले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पार्षद मुकुल गर्ग, उपाध्यक्ष सुनील मित्तल, संयोजक राजीव अग्रवाल पंखे वाले, संगठन मंत्री विवेक गोयल, मंत्री राजीव सिंघल, रविशंकर बंसल, नवीन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नीरज अग्रवाल पंखे वाले, संरक्षक दिनेशचंद्र अग्रवाल सरिया वाले, ब्रज मोहन बंसल (धूम पायल), विजय बंसल कागज वाले, राजकुमार अग्रवाल (तुलसी बिल्डर) और ओम स्वरूप गर्ग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।