आगरालीक्स…आगरा में मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ का कर्मयोगी एनक्लेव कमला नगर में भव्य मंगल विहार…
गुरुवार को जैन मुनि परम पूज्य अर्हं मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 चंद्रसागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार सुबह 8 बजे शालीमार एनक्लेव जैन मंदिर से मंगल विहार कर श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी कमला नगर में प्रथम बार ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश हुआ. भक्तों ने दोनों मुनिराजों की भव्य अगवानी की. मुनि श्री ससंघ का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन एव मंगल आरती की.

इस अवसर पर धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य योनि में जन्म अच्छे कर्मों से मिलता है, विशेष पुण्यार्थ एवं पुण्य के बाद यह जीवन प्राप्त होता है. मुनि श्री ससंघ को कर्मयोगी एनक्लेव कमला नगर की जैन समाज ने श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया. शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी कमला नगर में होंगे. इस मौके पर अशोक जैन,पवन जैन,सुमेर पांडया,दीपक जैन, राजकुमार जैन,अंकुश जैन, संजीव जैन,समकित जैन,शुभम जैन मीडिया प्रभारी समस्त आदि लोग उपस्थित रहे.