Shri Giriraj Seva Mandal celebrate Nandotsava in Agra
आगरालीक्स.. आगरा में हर तरफ राधे-कृष्ण के जयकारे थे। मन में भक्ति की उमंग और उत्साह लिए हर भक्त नंदबाबा और मैया यशोदा के उपहार लूटने को ललायित था। श्रीगिर्राज जी सेवा मण्डल द्वारा कमला नगर स्थित अग्रवाल सेवा सदन में हर्षोल्लास के साथ नन्दोत्सव मनाया गया। वृन्दावन के प्रख्यात श्रीहरगोविन्द जी महाराज के शिष्यों ने जहां मनमोहत मयूर नृत्य, महारास जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दीं वहीं ममंदबाबा बने विजय अग्रवाल व मैया यशोदा बनी अनीता अग्रवाल ने भक्तों में खूब उपहार लुटाए।
फूलों और गुब्बारों से सजे परिसर में मौजूद हर भक्त के मन में श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव था। श्रीकृष्ण के दर्शन करने भगवान त्रिपुरारी भी पहुंचे। यशोदा मैया के कान्हा के दर्शन कराने को प्रार्थना करने लगे। बासुरी बजाई आज रंगसौ मुरारी, शिव समाधि भूल गए सुर मुनि की तालि, वेद पढ़त ब्रह्मा भूले भूले नृत्यकारि (सूरदास जी का पद) पर ठाकुर जी का नृत्यरास प्रस्तुत किया गया। वहीं श्रीरादा की इच्छा पूरी करने के लिए मयूर बन श्रीकृष्ण ने मनमोहक मयूर नृत्य (एक दिना श्रीकुमर राधिका मोरकुटि आई, नृत्य मयूरन को देखन मन उत्कंठा छाई) किया तो हर भक्त छूमने लगा। सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक नितेश अग्रवाल, संरक्षक कपिल नागर, अध्यक्ष श्याम सुन्दर माहेश्वरी, सह संस्थापक मनोज गर्ग, अजय गोयल, महामंत्री रविन्द्र गोयल, कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन, मयंक अग्रवाल, वीरेन्द्र सिंघल, विजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अंकुर गोयल, विशाल बंसल, अशोक अग्रवाल (खंदौली), अजय सिंघल, नीरज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राम भाई (कुलभूषण गुप्ता) आदि मौजूद थे।