आगरालीक्स..मथुरा में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड गई है, डॉक्टरों की टीम पहुंची।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मंगलवार को अयोध्या से सरयू का जल लेकर मथुरा में श्री क्रष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। वे यहां सीता राम मंदिर में ठहरे हुए हैं। गुरुवार सुबह डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम सीताराम मंदिर में महंत नृत्य गोपाल दास का चेकअप करने के लिए पहुंची, वे एंबुलेंस के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे।
बुखार और खांसी की समस्या
बताया जा रहा है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को बुखार और खांसी की समस्या होने पर डॉक्टरों की टीम चेकअप के लिए पहुंची है। वे जन्माष्टमी के समारोह में भी शामिल हुए थे, ऐहतियातन उनके कोरोना के सैंपल भी लिए जा सकते हैं, मगर अभी प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

11 अगस्त को आए मथुरा
श्री क्रष्ण जन्मोत्सव पर कान्हा का अभिषेक करने को 11 अगस्त को मथुरा में सरयू का जल लेकर आए महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि सरयू का जल दिव्य जल है। राम मंदिर का शिलान्यास हो गया। समझो निर्माण प्रारंभ हो गया। उन्होंने कहा कि कृष्ण की भक्ति कर निष्काम कर्मयोग, माता-पिता की सेवा करें।