आगरालीक्स…(2 मिनट में पूरी खबर) श्रीकांत त्यागी सुर्खियों मे है, पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। सोशल मीडिया ने सोसायटी में हुए विवाद को एक बड़ा मुददा बना दिया। श्रीकांत त्यागी ने महिला से कहा था तुम पौधे टच करोगी तो मैं तुम्हें टच करुंगा।
नोएडा के सेक्टर 93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत मिश्रा जो खुद के भाजपा नेता होने का दावा कर रहे थे उनका 5 अगस्त 2022 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में श्रीकांत त्यागी द्वारा लगाए जा रहे पौधों का महिलाएं विरोध करती दिखाई दे रही थी, महिलाओं का आरोप था कि अतिक्रमण की गई जमीन पर पौधे लगाए जा रहे हैं। विवाद बढ़ने पर श्रीकांत त्यागी महिलाओं से बद जुबानी करने लगे, महिला ने कहा कि वह पौधे उखाड़ कर फेंक देगी तो श्रीकांत त्यागी ने कहा तुम पौधे टच करोगी तो मैं तुम्हें टच करुंगा। इसके बाद गाली गलौज की, महिला के पति बीच में आए तो उसे धमकी दी। वीडियो वायरल होते हुए लोगों के कमेंट आने लगे और श्रीकांत त्यागी पर कार्रवाई की मांग के लिए सोशल मीडिया पर कैंपने शुरू हो गए।
सात अगस्त को सोसायटी में पहुंचे 10 15 गुंडे
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और मुकदमा दर्ज होने के बाद सोसायटी में 10 15 गुंडे पहुंचे उन्होंने सोसायटी के लोगों को धमकाया। इसका भी वीडियो वायरल हो गया। पूर्व मंत्री महेश शर्मा ने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा।
छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ, 25 हजार का इनाम और अतिक्रमण वाले हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया
सोशल मीडिया पर मुददा उठने के बाद श्रीकांत त्यागी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किय गया, पुलिस ने सोसायटी में जिस जमीन पर श्रीकांत त्यागी ने अतिक्रमण किया था उस जगह हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही श्रीकांत त्यागी को अरेस्ट करने के लिए टीमें गठित कर दी गईं। 25 हजार का इनाम भी श्रीकांत त्यागी पर घोषित कर दिया गया।
मेरठ से अरेस्ट किया श्रीकांत त्यागी, बदलता रहा जगह
नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने मीडिया को बताया कि घटना वाले दिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। श्रीकांत त्यागी को अरेस्ट करने के लिए कई टीमें लगाई गईं थी। सर्विलांस की भी मदद ली गई, घटना के बाद श्रीकांत एयरपोर्ट की तरफ गया, इसके बाद वह जगह बदलता रहा। श्रीकांत के मेरठ में होने की सूचना मिलने के बाद टीम सक्रिय हो गई। और श्रीकांत त्यागी को अरेस्ट कर लिया।
सच्चाई की हुई जीत
सोसायटी के लोगों का मीडिया से कहना है कि यह सच्चाई की जीत है, सीएम योगी के राज में इस तरह की कार्रवाई की पूरी उम्मीद थी। श्रीकांत त्यागी पहले भी इस तरह की घटना कर चुका है।