आगरालीक्स… आगरा में सिक्स लेन काम के लिए हाईवे को बंद कर दिया गया है, इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है और जाम बढता जा रहा है। सुल्तान गंज पुलिया फ्लाई ओवर के लिए पहले भगवान टॉकीज की तरफ का हाईवे बंद कर दिया गया था, इससे अब्बूलाल दरगाह से वाहन सर्विस रोड से आर रहे हैं। अब सुल्तानगंज पुलिया से भगवान टॉकीज की तरफ के हाईवे के हिस्से को बंद कर दिया गया है। इसके चलते सुल्तान गंज की पुलिया से वाहन सर्विस रोड अब्बूलाल दरगाह तक जा रहे हैं। हाईवे के दोनों हिस्से बंद हो जाने से सर्विस रोड पर वाहनों का लोड बढ गया है और जाम लगने लगा है। इससे बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सुल्तान गंज की पुलिया का हाल
आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है, इसके लिए जगह जगह फ्लाई ओवर बन रहे हैं। सुल्तानगंज पुलिया पर 26 जुलाई 2015 को फ्लाई ओवर के काम के लिए कमला नगर से पालीवाल पार्क वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था। इससे लोगों को घूम कर आना पडता था, इससे जाम भी लगा रहता था। फ्लाई ओवर के नीचे का रास्ता खोल दिया गया, इस रास्ते से वाहन निकलने लगे हैं। अभी सुल्तानगंज पुलिया पर वाहनों का लोड अधिक है, मुगल रोड और कमला नगर के वाहनों के पालीवाल पार्क की तरफ फ्लाई ओवर के नीचे से निकलने से भगवान टॉकीज की तरफ से आ रहे वाहनों का रास्ता बंद हो गया, इससे कुछ ही देर में जाम लग गया और घंटों जाम लगा रहा। इसके बाद इसे बंद कर दिया गया।
बदल दिया था रास्ता
कमला नगर के लोगों ने फ्लाई ओवर के चलते अपना रास्ता ही बदल दिया था, तमाम लोग दयालबाग होकर भगवान टॉकीज होते ही जाते थे। वहीं, यमुना किनारा रोड पर जाने के लिए वाटर वक्र्स होते हुए जाते थे। इस रोड के खुलने से लोगों की समस्या कम होगी।
सुल्तानगंज और वाटरवक्र्स पर बढ रहा लोड
सुल्तानगंज चौराहे पर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। अब दोनों तरफ सर्विस रोड पर वाहन चल रहे हैं। इससे वाहन का लोड बढने लगा है और जाम लगना शुरू हो गया है। इसी तरह वाटरवक्र्स चौराहे पर भी यही हाल है। इससे लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
Leave a comment