आगरालीक्स (06th October 2021 Agra News)…सोने की कीमतों में मामूली तेजी. चांदी के दाम चार सौ रुपये तक गिरे.
सोना खरीदने का सही समय
त्योहार से पहले अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही समय है। सोने के भाव आज भी 46500 रुपये के आसपास ही रहे। वायदा बाजार में सोने के दाम शाम करीब चार बजे 46780 रुपये प्रति दस ग्राम पर थे। यही आज का उच्च स्तर भी था। इसके अलावा इसके निचले दाम 46512 रुपये प्रति दस ग्राम तक रहे। सुबह यह 46674 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुले। जानकारों की मानें तो नवरात्रि के बाद सोने की कीमतों में उछाल आ सकता है।

चांदी में गिरावट
चांदी में आज गिरावट का दौर रहा। शाम करीब चार बजे चांदी में 426 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। चांदी का आज का भाव 60560 रुपये प्रति किलो था। आज चांदी की सबसे उच्च कीमत 60790 रुपये प्रति किलो रही। इसके अलावा चांदी आज 60330 रुपये प्रति किलो अपने निम्न स्तर पर रही।
सहालग में आ सकता है उछाल
जानकारों की मानें तो नवरात्रि के बाद पहले धनतेरस और फिर सहालग में सोने की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। सोना तब 47 हजार रुपये प्रति दस ग्राम को भी पार कर सकता है। इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।