आगरालीक्स.. (Agra News 12th July)आगरा में 13 जुलाई को वैक्सीन लगवाना चाहते हैं तो स्लाट खुल गए हैं, अप्वाइंटमेंट बुक करा सकते हैं, पढे कैसे लगेगी वैक्सीन।
आगरा में वैक्सीन की कमी है, ऐसे में 18 से 44 की उम्र के लोगों को अप्वाइंटमेंट बुक करने के बाद ही वैक्सीन लगाई जा रही है। कोविन एप पर लोग अप्वाइंटमेंट बुक करा सकते हैं।
13 जुलाई के लिए खुल स्लाट
कोविन एप पर 13 जुलाई के लिए स्लाट खोल दिए गए हैं, सोमवार रात को स्लाट खोले गए, इन स्लाट से अप्वाइंटमेंट बुक कराए जा सकते हैं। शहर और देहात के लिए स्लाट खोले गए हैं, कोविशील्ड और कोवाक्सीन के लिए अलग अलग स्लाट हैं।