आगरालीक्स….. आगरा में स्मरण प्रेमचंद में आज 16 अगस्त को प्रेमचंद की कहानी पर आधारित मोटेराम के सत्याग्रह की प्रस्तुति प्रख्यात निर्देशक अरविंद गौड के मार्गदर्शन में 45 सदस्यीय टीम सूरसदन में रात सात बजे देगी। इस नाटक की प्रस्तुति को देश के साथ विदेशों में भी सराहा गया है। वहीं, शाम चार बजे से पालीवाल पार्क में हिंदी नाटक में प्रेमचंद पर गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एनएसडी के पूर्व निदेशक देवेंद्र राज अंकुर, वरिष्ठ रंगशिल्पी अरविंद गौड अपने विचार रखेंगे। इन दोनों कार्यक्रम के लिए कोई प्रवेश पत्र या पास और शुल्क नहीं है।