आगरालीक्स .(Agra News 26th June)..आगरा स्मार्ट सिटी यूपी में अव्वल आया है, माइक्रो स्किल सेंटर के निर्माण और संचालन में आगरा नंबर वन है और फास्ट ट्रैक शहरों में भी नंबर वन है।
स्मार्ट सिटी मिशन की 6 वीं वर्षगांठ पर आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट में देश में यूपी ने बाजी मारी है, यूपी देश भर में स्मार्ट सिटी शहरों को विकसित करने में पहले नंबर पर आया है।
माइक्रो स्किल सेंटर के लिए यूपी में पहला और देश में पांचवां स्थान
आगरा स्मार्ट सिटी में दो करोड की लागत से माइक्रो स्किल सेंटर की शुरुआत की गई। स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ट डेवलेमेंट क्षेत्र ताजगंज में माइक्रो स्किल सेंटर बनाए गए। टीला शहीद नगर, नाला खेख बुलाकी , कोल्हाई और चौक चंदेरा में सेंटर संचालित किए गए। ताजगंज में चार जगह ये सेंटर बनाए गए। इन सेंटरों में मुगलकालीन जरदोजी और मार्बल पच्चीकारी का प्रशिक्षण दिया गया। इन चार सेंटरों में 104 महिला स्वयं सहायता समूह और 1024 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसके लिए आगरा यूपी में अव्वल और देश में पांचवें स्थान पर है।
स्मार्ट सिटी के तहत योजनाओं पर एक हजार करोड खर्च
स्मार्ट सिटी के तहत आगरा में एरिया बेस्ट डेवलेमेंट क्षेत्र ताजगंज में विकास कार्य चल रहा है। स्मार्ट सिटी द्वारा 1000 करोड से कार्य कराए जा रहे हैं। इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर भी पहला आगरा में शुरू हुआ, इसके साथ ही स्मार्ट हेल्थ सेंटर भी संचालित है।