आगरालीक्स ..आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की महिला जूनियर डॉक्टर का अपहरण करने के बाद हत्या, परिजनों ने मेडिकल अधिकारी पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की जूनियर डॉक्टर थर्ड ईयर योगिता गौतम का मंगलवार को एमएस का रिजल्ट निकला था, उनकी एमएस पूरी हो गई थी। दोपहर तीन बजे से वह दिखाई नहीं दीं। डॉ योगिता गौतम के भाई और परिजनों को धमकी मिल रहीं थी, वे बुधवार को आगरा आ गए।
थाना एमएम गेट में अपहरण की दी तहरीर
डॉ योगिता गौतम के परिजनों ने बुधवार दोपहर में थाना एमएम गेट में अपहरण की तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि डॉ योगिता गौतम ने एमबीबीएस तीर्थांकर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद से की थी, वहां एमबीबीएस में कानपुर निवासी सीनियर विवेक था। वह अब उरई में मेडिकल अधिकारी है। वह डॉ योगिता गौतम पर शादी करने का दबाव बना रहा था, इन्कार करने पर धमकी दी थी, परिजनों को भी फोन किया था। इसके बाद परिजन आगरा आ गए और थाना एमएम गेट में तहरीर दी थी।
बमरौली कटारा में मिला डॉ योगिता का शव
डॉ योगिता गौतम का बुधवार शाम को बमरौली अहीर में शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई, शव क्षत विक्षत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। उरई में विवेक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।