आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्रा का पीछा करता हुआ एसएन का ही कर्मचारी उसके घर तक पहुंच गया, छात्रा ने शोर मचा दिया, पब्लिक ने कर्मचारी को जमकर धुना और पुलिस को सौंप दिया।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से छात्रा नर्सिंग का जीएनम कोर्स कर रही है, कॉलेज में ही एक्सरे डिपार्टमेंट में मनोज कुमार क्लर्क है। वह छात्रा का कई दिनों से पीछा कर रहा था, शनिवार को छात्रा अपने घर पिनाहट जाने के लिए बस में बैठी, क्लर्क मनोज कुमार भी बस में अपने साथी के साथ बैठ गया। छात्रा क्लर्क की हरकत को भांप गई।
शोर मचाने पर पब्लिक ने धुना

पिनाहट में छात्रा बस से उतरी, उसके पीछे पीछे अपने साथी के साथ क्लर्क चलने लगा। उसे आवाज भी लगाई, इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया, स्थानीय लोगों ने क्लर्क मनोज को पकड लिया, उसका साथी मौके से पफरार हो गया। क्लर्क मनोज कुमार की पिटाई लगाने के बाद पुलिस को सौंप दिया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।