आगरालीक्स -(Agra News 12th July)-—आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी 12 जुलाई यानी सोमवार से शुरू हो रही है। पढे डॉक्टर से परामर्श की क्या होगी प्रक्रिया।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद चल रही है, प्राइवेट क्लीनिक की ओपीडी में मरीजों से 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक चार्ज लिया जा रहा है। इलाज महंगा होने से मरीज परेशान हैं।
सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक खुलेगी ओपीडी
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि 12 जुलाई से सभी विभागों की ओपीडी शुरू की जा रही है। सुबह आठ से 11 बजे तक ओपीडी के पर्चे बनाए जाएंगे और सुबह आठ से दोपहर 1 बजे तक ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे।
ये है प्रक्रिया
सुबह आठ से 11 बजे तक एसएन की ओपीडी के लिए पर्चे बनेंगे, हर विभाग की ओपीडी के लिए 100 100 पर्चे ही बनाए जाएंगे
सुबह आठ से दोपहर 1 बजे तक ओपीडी में मरीजों को डाक्टर देखेंगे
तीन सप्ताह बाद आकलन के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।
