आगरालीक्स… आगरा में एक बेटे ने अपने कारोबारी पिता के हाथ, पैरों में जंजीर डाल कर फ्लैट में बंद कर रखा था, एक चिटटी मिली, पुलिस ने मुक्त कराया। आप भी सुनिए पिता का दर्द, खबर के लिए क्लिक करें
आगरा के नारायण टावर, संजय प्लेस के फ्लैट नंबर 207 में राजेश कुमार बंसल (60) को उनके इकलौते बेटे निमित्त ने आठ फरवरी से हाथ पैर में जंजीर डालकर बंधक बनाकर रखा था। राजेश बंसल का फाउंड्री नगर, एत्माद्दौला में खराद का काम है और शू मैटेरियल भी बनाते हैं। फ्लैट में राजेश बंसल के साथ उनकी पत्नी नीलम भी थी लेकिन वे भी अपने बेटे का साथ दे रही हैं। उनकी एक बेटी है, उसकी शादी हो चुकी है। उन्हें बेटे ने आठ दिन से फ्लैट से बाहर नहीं निकले दिए, कुछ कहने पर बेटा पिटाई लगता था।
चिटठी लिखकर फेंकी मुझे मुक्त कराया
शुक्रवार को निमित्त कमरे के गेट का ताला लगाना भूल गया। राजेश बंसल ने एक कागज खिडकी से फेंका, इस पर लिखा था कि मुक्त करा दो। बेटे ने कैद कर रखा है। अपार्टमेंट के गार्ड को कागज मिल गया और उसने थाना हरीपर्वत पुलिस को जानकारी दी।
एसओ थाना हरीपर्वत महेश चंद्र गौतम रात नौ बजे फ्लैट पर पुलिस पहुंच गई। बेटे को बुलाकर फ्लैट को खोला गया। राजेश के शरीर पर घाव हो रहे थे। पेशाब से शरीर पर कई जगह संक्रमण लग रहा था, उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पिता की तहरीर पर पुलिस बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। वहीं आरोपी बेटे का कहना था कि पिता संपत्ति बेचना चाहते हैं। इसलिए उन्हें बंद करके रखते हैं।
संपत्ति के लिए बनाया बंधक

राजेश बंसल का कहना है कि वह जिस फ्लैट में रह रहा है वह उसकी मां के नाम है, कुछ कैश है, बेटा निमित्त कैश लेना चाहता है। इसलिए उन्हें आठ फरवरी से बंधक बनाकर रखा है। पत्नी नीलम भी बेटे का ही साथ दे रही है। फ्लैट से बाहर निकलने के बाद राजेश बंसल रोने लगे।