
इंटरनेट फोटो
केरल में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून मानसून ने दस्तक दे दी। यहां एक जून को मानसून पहुंचता है, पर इस बार नौ जून को पहुंचने का अनुमान लगाया था। अगले दो दिन में मानसून कर्नाटक और चार दिन में महाराष्ट्र तक पहुंचने की उम्मीद है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के मुताबिक 15 जुलाई तक देश के सभी हिस्सों में मानसून की बारिश होने लगेगी।
दिल्ली में 29 जून तक पहुंचेगा मानसून
20-22 जून तक भोपाल समेत मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है। दिल्ली में मानसून 29 जून तक पहुंचेगा, जुलाई, अगस्त और सितंबर में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। बिहार में इसके 18 से 20 जून, छत्तीसगढ़ में 16-17 जनू तक मानसून पहुंचेगा। फिलहाल उत्तर व पूर्वी इलाकों में पिछले 24 घंटों में जोरदार बारिश हुई है।आईएमडी ने इस साल मानसून का सबसे करीबी और सटीक स्टडी करने की प्लानिंग की है। इससे अगले साल से मानसून का जिलावार पूर्वानुमान जारी करने में मदद मिल सकती है। यह अध्ययन 31 जुलाई तक चलेगा।इस बार मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में भी अच्छी बारिश होगी, यहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है, तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हैं। 10 जून तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। इसके बाद बादल छाए रहेंगे और जून के अंत तक बारिश होने लगेगी। इस बार बारिश अच्छी होने की उम्मीद है।
अल-नीनो का असर खत्म
आईएमडी के मुताबिक अल-नीनो का असर ख़त्म हो चुका है। मानसून के आखिरी दौर में ला-नीना असर जोर पकड़ेगा। इससे ज्यादा बारिश होगी। 1901 से 2015 तक कुल 24 बार मानसून के दौरान ला-नीना का असर रहा है। 16 साल सामान्य से ज्यादा और सात साल सामान्य बारिश हुई है।
Leave a comment