आगरालीक्स… आगरा में आठ साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के आरोप में अरेस्ट आगरा कॉलेज का छात्र के एबीवीपी का कार्यकर्ता होने का दावा किया जा रहा है, उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में भी खुद को एबीवीपी कार्यकर्ता लिख रखा है। सपा छात्र सभा और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर बच्ची के साथ रेप और हत्या करने वाले आगरा कॉलेज के छात्र को एबीवीपी का कार्यकर्ता बताते हुए बडे आंदोलन के लिए सोमवार को छात्रों को आगरा कॉलेज पहुंचने के लिए कहा है।
उधर, पुलिस ने रविवार को आरोपी आगरा कॉलेज के बीए एलएलबी थर्ड ईयर के बाग मुजफ्फर खां निवासी छात्र हरीश ठाकुर को जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपने जुर्म का इकबाल किया। पुलिस ने उसके कपड़े, चप्पल, सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य बनाया है। वारदात से पहले हरीश ने दो दोस्तों के साथ बैठकर वैश्य हॉस्टल परिसर में एक बोतल शराब पी थी।
आगरा कॉलेज के लॉ के छात्र ने रेप के बाद की हत्या
शनिवार सुबह आगरा कॉलेज ग्राउंड में टहलने गए लोग बच्ची का शव देख कर सहम गए, पुलिस के आने के बाद आठ साल की बच्ची की शिनाख्त हुई। ये सभी सेंट जोंस चौराहे के पास फुटपाथ पर रहते हैं। शुक्रवार की रात को आठ साल की बच्ची दादी के साथ सो रही थी। सुबह आंख खुली तो वहां बच्ची नहीं थी।
सीसीटीवी से पुलिस ने पकडा छात्र
पुलिस ने आस पास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी पफुटेज खंगाले, रात एक बजकर 20 मिनट पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। उसने दादी के साथ पफुटपाथ पर सो रही बच्ची को गोद में उठाया और पैदल वैश्य बोर्डिग हाउस की तरफ जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कराई गई। पुलिस ने छात्र को पकड लिया।

जाम लगाने पर गरीब सेना के लव पंडित सहित तीन को भेजा जेल
आगरा में आठ साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के आरोपी आगरा कॉलेज के छात्र को पकडने के साथ पुलिस ने गरीब सेना के लव पंडित सहित तीन और को जेल भेजा है। इन्होंने बच्ची की हत्या के बाद शनिवार को हरीपर्वत पर जाम लगाया था। इस मामले में थाना हरीपर्वत पुलिस ने लव पंडित सहित तीन पर सरकारी कार्य में बाधा, लोक व्यवस्था भंग करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।