आगरालीक्स ..आगरा में सबसे सस्ती मल्टी परपज व्हीकल कैटेगरी में सात सीटर रेनॉल्ट ट्राइबर लांच की गई। इसे एसयूवी लुक दिया गया है। रेनॉल्ट ट्राइबर की शुरुआती कीमत 4.95 लाख रुपये है।
गुरुवार को सिकंदरा एनएच-2 बेस्ट प्राइज के पास स्थित रेनॉल्ट शोरूम ट्राइबर की केक काटकर लांचिंग की गई। रेनॉल्ट आगरा के निदेशक आशुतोष बंसल व गौरव बंसल ने
ट्राइबर सात सीट वाली कॉम्पैक्ट एमपीवी (मल्टी परपज वीइकल) है, जिसकी लंबाई 4 मीटर से कम है। इसे सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारा गया है। ट्राइबर की सीट्स काफी खास हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से निकाला, झुकाया और मोड़ा जा सकता है। ट्राइबर के वेरियंट 5 कलर्स में उपलब्ध है।
एसयूवी जैसा लुक
ट्राइबर एक नई लुक के साथ अल्ट्रा मॉड्यूलर और गेम चेंजर गाड़ी है। इसे विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए डिजायन किया गया है। इसमें 4 एयर बैग्स हैं। ट्राइबर को कुछ हद तक एसयूवी जैसा लुक दिया है। कार के फ्रंट में लोगो के साथ ट्रिपल ऐज क्रोम फ्रंट ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, ड्यूल टोन फ्रंट बंपर, वील आर्च और दरवाजों पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग, ब्लैक-आउट बी और सी-पिलर्स, स्टेप्ड रूफ और रूफ रेल्स दिए गए हैं। ट्राइबर के फ्रंट और रियर, दोनों तरफ फॉक्स स्किड प्लेट्स हैं, जो इसे कुछ हद तक एसयूवी जैसा लुक देते हैं। पीछे की तरफ स्प्लिट टेल लैम्प हैं।