Friday , 4 September 2026
Home अध्यात्म Special on Shri Hanuman Janmotsav: Get relief from office-home tensions and troubles only by reciting Hanuman Chalisa
अध्यात्मटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Special on Shri Hanuman Janmotsav: Get relief from office-home tensions and troubles only by reciting Hanuman Chalisa

212

आगरालीक्स… श्री हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को। घर ऑफिस की टेंशन व कष्टों का हल सिर्फ हनुमान चालीसा के पाठ से ही जानें उपाय..

चमत्कारिक परिणाम मिलते हैं

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा बताते हैं कि श्री हनुमान चालीसा की एक-एक पंक्ति भक्ति रस से सराबोर है जो आपको श्री हनुमान जी के उतने ही करीब पहुंचा देगी जितना आप उसका जाप करेंग। कुछ समय में इसके चमत्कारिक परिणाम आप सहज ही महसूस कर सकेंगे।

हनुमान चालीसा जाप कभी भी कहीं भी किसी भी समय

श्री हनुमान चालीसा का जाप। कुछ ही मिनिट की यह साधना आपकी सारी मनोवांछित इच्छाओं को पूरा करने वाली है। श्री हनुमान चालीसा का जाप कभी भी और कहीं भी किया जा सकता है।

ऑफिस से सम्बंधित परेशानी

यदि ऑफिस से सम्बंधित कोई परेशानी है तो सोमवार दोपहर को लगभग दो बजे से चार बजे के मध्य श्री हनुमान चालीसा का पाठ उत्तर दिशा की ओर मुख कर के करे.

-ध्यान रखें कि बैठने का आसन और सिर पर लाल रंग का शुद्ध वस्त्र रख कर करे. तथा अपने सामने किसी भी साफ़ बर्तन में गुड़ या गुड़ से बनीं मिठाई जरूर रखे पाठ के बाद उसे स्वयं प्रसाद के रूप में लें.

-इसे सोमवार (शुक्ल-पक्ष) से आरम्भ कर प्रत्येक सोमवार करने से ऑफिस से सम्बंधित संकट समाप्त हो जाता है।

गृह कलह से निपटारा

यदि घर में पति-पत्नी की नहीं बनती है औए प्रतिदिन घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती है तो भी इसका समाधान श्री हनुमान जी के पास है.

-नित्य प्रातःकाल सूर्योदय के समय पति या पत्नी एक ताम्बे के लोटे में थोडा सा गुड़ और एक छोटी इलायची डाल कर सूर्य देव के सामने बैठ कर श्री हनुमान चालीसा के दो पाठ कर सूर्य देव को अर्घ्य प्रदान कर दें.

-कुछ ही दिनों में पति व पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के मध्य सद्भावनापूर्ण व्यवहार होने लगेगा.

समस्त दोषों का हो जाता है निवारण

प्रत्येक मंगलवार तथा शनिवार सांयकाल श्री हनुमान चालीसा के पांच पाठ सामने गुग्गल का धूप जला कर करे तो घर की सन्तान नियंत्रित होती है।

-घर में कोई संकट नहीं आता है विद्या बुद्धि बल बड़ता है समस्त दोष स्वत: ही समाप्त होने लगते है

जो प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ आसन में बैठ कर करता है उसकी समस्त कामनाये भगवान राम जी के द्वारा शीघ्र पूरी होती है।

विदेश में सफलता के लिए यह करें

परदेश या विदेश में सफलता नहीं मिल रही तो श्री हनुमान चालीसा के एक सौ आठ पाठ नौ दिन में करें या रात को पांच पांच पाठ रोज करने से विदेश में प्रतिष्ठा व सफलता प्राप्त होती है

नवग्रह की शांति को पाठ जरूरी

प्रतिदिन किसी भी समय श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से नवग्रह की शान्ति तो होती है और जटिल समस्याओं से छुटकारा भी मिल जाता है

-धैर्य और विश्वास के साथ किया गया पाठ आपके जीवन में सफलता कि कुंजी बन सकता है

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Friday, 4 September 2026

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर इन राशि वाले जातकों के लिए दिन रहेगा शुभ. पढ़ें...

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

बिगलीक्स

FSDA Agra: 35 food samples sent for testing ahead of Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में किराना स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर, सुपर मार्केट, रिटेल प्रतिष्ठानों पर पहुंची...

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

error: Content is protected !!