आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले पिता—पुत्र का फिरोजाबाद में एक्सीडेंट.पिता की मौत, बेटा घायल…
आगरा के एत्मादपुर में रहने वाले पिता—पुत्र का फिरोजााबद के थाना नारखी क्षेत्र में एक्सीडेंट हुआ है. इनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई. हादसे में पिता की मौत हो गई तो बेटा भी घायल हुआ है. दोनों बाइक से एत्मादपुर घर लौट रहे थे.
घटना बेंदी की पुलिया के पास हुई. यहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही अवधेश निवासी भागुपुर एत्मादपुर ने दम तोड़ दिया वहीं इनका बेटा मयंक घायल हो गया. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है.