आगरालीक्स…स्पोर्ट्स अब लड़कियों के करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डब्ल्यूपीएल से राह खुली है। वहीं आरसीबी ने सानिया मिर्जा को महिला टीम का मेंटर बनाया है।

महिला खिलाड़ियों को करेगा प्रेरित
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने छह बार ग्रैंड स्लैम हासिल करने वाली खिलाड़ी सानिया मिर्जा को डब्ल्यूपीएल से जोड़ा है। वह आरसीबी की महिला टीम की मेंटर बनीं हैं। आरसीबी का यह कदम महिला खिलड़ियों को काफ़ी प्रेरित करने वाला साबित होगा।
आगरा-फिरोजाबाद की लड़कियां डब्ल्यूपीएल में

डब्ल्यूपीएल में हुई नीलामी से लड़कियों के करियर की राह खुली है। आगरा और फिरोजाबाद की लड़कियां भी इसमें शामिल हुई हैं। आगरा की दीप्ति शर्मा को 2.6 करोड़ मिले हैं। वहीं फिरोजाबाद की सोनम को 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियन ने अपने साथ जोड़ा है।
टॉप टेन वूमैन प्लेयर
स्मृति मंधाना 3.4 करोड़ रुपये
एश्ले गार्नर 3.2 करोड़ रुपये
नेटली सीवर 3.3 करोड़ रुपये
दीप्ति शर्मा 2.6 करोड़ रुपये
जेमिमा रोड्रिग्स 2.2 करोड़ रुपये
ब्रेथ मूनी 02 करोड़ रुपये
शैफाली वर्मा 02 करोड़ रुपये
पूजा वस्त्राकर 1.9 करोड़ रुपये
ऋचा घोष 1.9 करोड़ रुपये
हरमनप्रीत कौर 1.8 करोड़ रुपये
सोफी एक्सलेस्टोन 1.8 करोड़ रुपये