नईदिल्लीलीक्स… श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भागे। प्रदर्शनकारियों का संसद की ओर कूच। सेना ने अपने हथियार नीचे किए।
श्रीलंका के हालात बेकाबू, पीएम आवास घेरा

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में स्थिति अब काफी बिगड़ गई हैं। राष्ट्रपति के देश को छोड़कर मालदीव भाग गए हैं। हजारों प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर कूच कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास को घेर लिया है।
कोलंबो में अऱाजकता, सेना ने हथियार नीचे किए

राजधानी कोलंबो में प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़को पर उत्पात मचाया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए पुलिस से कई स्थानों पर हिंसक झड़प हुई है, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
राष्ट्रपति पत्नी औऱ दो अंगरक्षों के साथ भागे
श्रीलंका की सेना ने भी अपने प्रदर्शनकारियों के आगे हथियार नीचे कर लिए हैं। राष्ट्रपति राजपक्षे भागने से पहले इस्तीफा देकर गए हैं। वह अपने साथ फर्स्ट लेडी यानि अपनी पत्नी और दो बॉडीगार्ड को भी साथ लेकर गए हैं। अमेरिका के वीजा नहीं देने के कारण वह मालदीप में शरण लिए हुए हैं।