Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ SSP, Agra Amit Pathak transfer to Muradabad, Jogendra Kumar New SSP, Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

SSP, Agra Amit Pathak transfer to Muradabad, Jogendra Kumar New SSP, Agra

153

आगरालीक्स.. आगरा के एसएसपी अमित पाठक का ट्रांसफर हो गया है, साईकिल से आगरा को बदलने की राह दिखाने वाले आईपीएस अमित पाठक को एसएसपी मुरादाबाद बनाया गया है। वहीं, आगरा के एसएसपी जोगेंदर कुमार बनाए गए हैं वे अभी एसएसपी अयोध्या हैं।

यूपी में 25 आईपीएस ​अधिकारियों के शुक्रवार रात को तबादले किए गए। इसमें 2007 बैच के आईपीएस आगरा के एसएसपी अमित पाठक को एसएसपी मुरादाबाद बनाया गया है। एसएसपी अमित पाठक को एसटीएपफ से आगरा का एसएसपी बनाकर भेजा गया था। उन्होंने आगरा में पुलिस की छवि सुधारने के साथ ही हेलमेट, अतिक्रमण और कूडा जलाने पर जुर्माना लगाने का सफल अभियान चलाया, आगरा वासियों में एसएसपी अमित पाठक लोकप्रिय हैं।

पौने दो साल आगरा में सुर्खियों में रहे एसएसपी अमित पाठक


एसटीएफ लखनऊ के एसएसपी पद से ट्रांसफर होकर अमित पाठक ने 23 सितंबर 2017 को एसएसपी आगरा के पद पर ज्वाइन किया था। अपने पौने दो साल के कार्यकाल में एसएसपी अमित पाठक सुर्खियों में रहे। उन्होंने पुलिस महकमे से हेलमेट की शुरूआत की, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू करते हुए पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया। सटोरियों पर कार्रवाई की और अतिक्रमण के खिलापफ अभियान चलाया, चौराहों के 30 मीटर के दायरे को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।

आगरा के एसएसपी बने जोगेंदर कुमार, टीएचर से बने आईपीएस


एसएसपी अयोध्या जोगेंदर कुमार को एसएसपी आगरा बनाया गया है। वे 2007 बैच के आईपीएस हैं, मूलरूप से बाडमेर, राजस्थान के रहने वाले जोगेंदर कुमार पीजी करने के बाद 2006 तक शिक्षक रहे हैं, उनका 2007 में आईपीएस में चयन हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!