आगरालीक्स… आगरा के नए एसएसपी जोगेंदर कुमार मंगलवार को ज्वाइन करेंगे, सोमवार को एसएसपी अमित पाठक को उनके कार्यालय में शहरवासियों ने विदाई दी। बडी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचे। आईपीएस अमित पाठक को एसएसपी मुरादाबाद बनाया गया है, वे मंगलवार को मुरादाबाज में ज्वाइन करेंगे।
2007 बैच के आईपीएस हैं जोगेंदर कुमार
एसएसपी अयोध्या जोगेंदर कुमार को एसएसपी आगरा बनाया गया है। वे 2007 बैच के आईपीएस हैं, मूलरूप से बाडमेर, राजस्थान के रहने वाले जोगेंदर कुमार पीजी करने के बाद 2006 तक शिक्षक रहे हैं, उनका 2007 में आईपीएस में चयन हुआ। वे आगरा में ट्रेनी आईपीएस रह चुके हैं।
पौने दो साल आगरा में सुर्खियों में रहे एसएसपी अमित पाठक
एसटीएफ लखनऊ के एसएसपी पद से ट्रांसफर होकर अमित पाठक ने 23 सितंबर 2017 को एसएसपी आगरा के पद पर ज्वाइन किया था। अपने पौने दो साल के कार्यकाल में एसएसपी अमित पाठक सुर्खियों में रहे। उन्होंने पुलिस महकमे से हेलमेट की शुरूआत की, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू करते हुए पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया। सटोरियों पर कार्रवाई की और अतिक्रमण के खिलापफ अभियान चलाया, चौराहों के 30 मीटर के दायरे को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।