आगरालीक्स.. आगरा के नवागत एसएसपी जोगेंद्र कुमार सुबह साईकिल से ताजमहल पहुंचे, यहां उन्होंने ताजमहल की सुरक्षा और पर्यटकों को लपके परेशान तो नहीं कर रहे, यह देखा। उन्होंने निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए।
शनिवार सुबह एसएसपी जोगेंद्र कुमार साईकिल से निकले, उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। वे ताजमहल पहुंचे और ताजमहल के बैरियर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ताजमहल के पूर्वी पश्चिमी गेट और शिल्पग्राम को भी देखा। गोल्फ कार्ड को भी देखा और पर्यटकों को होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। यहां लपकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की भी जानकारी ली।

टीआई सहित पांच किए सस्पेंड
आगरा में 25 जून रात नौ बजे कलक्ट्रेट की तरफ से लोहामंडी की तरफ जा रहे ई रिक्शा को तहसील रोड पर डीसीएम ने रौंद दिया था, इस हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई थी और तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में चार म्रतक एक ही परिवार के थे और लगुन के कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस मामले की जांच के बाद एसएसपी जोंग्रद्र कुमार ने बडी कार्रवाई की है।
घोर लापरवाही में निलंबित
इस मामले की जांच में सामने आया है कि आगरा में सुबह पांच से रात 11 बजे तक नो एंट्री है, इसके बाद भी रात नौ बजे डीसीएम शहर में आ गई, ई रिक्शा में ज्यादा सवारी थी, डीसीएम चालक नशे में धुत्त था, लेकिन टीआई सहित चैराहों पर तैनात यातायात कर्मियों ने इन्हें रोका नहीं। यह घोर लापरवाही है। इस मामले में एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने यातायात निरीक्षक पश्चिम सतीश कुमार राय, यह डीसीएम सिकंदरा चैराहे की तरफ से आ रही थी, सिकंदरा चैराहे पर टीएसआई मुन्नालाल और कांस्टेबल अनिल कुमार की डयूटी थी। बोदला चैराहे पर सिपाही रविंद्र कुमार और पंचकुइया चैराहे पर हेड कांस्टेबल रमाकांत सिंह की डयूटी थी। इन सभी पर डयूटी के दौरान लापरवाही के आरोप लगे हैं, इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।