आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक हादसे में सेंट क्लेयर्स के एलकेजी के छात्र की रोड एक्सीडेंट में मौत, रिटायर फौजी की घायल।
शुक्रवार को खेरिया मोड निवासी रिटायर आर्मी पर्सन सौदान सिंह अपने नाती सेंट क्लेयर के छात्र धीरज को बाइक से घर लेकर जा रहे थे।शाहगंज के खेरिया मोड़ रेलवे पुल पर ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। दर्दनाक हादसे में धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। सौदान सिंह को गंभीर हालत में मिलेट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
दादा की गोद में तोड़ा दम
सरायख्वाजा के पास स्थित पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सौदान सिंह और धीरज सड़क पर गिर गए। सौदान सिंह ने हेलमेट लगा रखा था। इसलिए सिर में चोट नहीं आई, धीरज के सड़क पर गिरते ही सिर से खून बहने लगा, धीरज ने अपने बाबा की गोद में दम तोड़ दी।
हादसे से आक्रोश
दर्दनाक हादसे से लोगों में आक्रोश है, जिसने भी सौदान सिंह की गोद में धीरज को तड़पते देखा, उनकी आंखें नम हो गई। लोगों ने जमकर हंगामा किया।