आगरालीक्स ..Agra News : आगरा के सेंट जोंस डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रों का क्रिकेट टूर्नामेंट, 17 से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा आयोजित। पूर्व छात्र कर सकते हैं संपर्क।
सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह के अनुसार पूर्व छात्रों के लिए 17 से 20 अक्टूबर,2024 तक कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है । टूर्नामेंट में छह लीग मैच और अंत में 20 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा । इस टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक वेस्टर्न रबर इंडस्टरीज और सेंट जोंस कॉलेज के पूर्व छात्र डॉ हर्ष महाजन है । आयोजन सचिव प्रोफेसर राजीव फिलिप जी ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए बड़ी संख्या में पूर्व छात्रों के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं ।
यह आयोजन पूर्व छात्रों को उनकी महाविद्यालय की पुरानी यादों से जोड़ने एवं वर्तमान छात्रों से उनका संवाद स्थापित करने का एक प्रयास है । इच्छुक पूर्व छात्र 10 अक्टूबर, 2024 तक कॉलेज कार्यालय अथवा 9411664878-9412255611 पर संपर्क कर सकते हें ।