आगरालीक्स….( Agra Convent School News ) आगरा के सेंट पैट्रिक्स स्कूल ने पैरेंटस को 15 प्रतिशत फीस समायोजित करने का मैसेज भेजा है। इसे पहले तीन महीने की फीस में समायोजित किया जाएगा। सेंट कानरेडस, सेंट पैट्रिक्स को बीएसए कार्यालय में आज जवाब भी देना है।
सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज ने बुधवार को अभिभावकों को संदेशभेजा, इसमें कहा गया है कि कोरोना काल के समय की सत्र 2020—21 की 15 प्रतिशत फीस हाईकोर्ट के आदेश पर वापस की जाएगी, यह फीस सत्र 2024—25 की पहली तिहाही में समायोजित की जाएगी।
फीस जमा कर दी है तो अगली तिमाही में होगी समायोजित
संदेश में यह भी कहा गया है कि जिन अभिभावकों ने फीस जमा कर दी है, उनकी फीस दूसरी तिमाही में समायोजित की जाएगी। फीस स्कूल के के माध्यम से ही जमा करें।
सेंट कानरेडस और सेंट पैट्रिक्स को आज देना है जवाब
फीस बढ़ाने, किताब कॉपी के रेट और यूनिफार्म को लेकर अभिभावकों की शिकायतों पर बीएसए ने स्कूलों को नोटिस जारी किया था। पहले नोटिस पर कोई प्राचार्य नहीं पहुंचा, इसके बाद 16 अप्रैल को आने के लिए कहा गया था, इसमें सेंट फैलिक्स और सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्राचार्यों ने जवाब दे दिया। मगर, सेंट कानरेडस और सेंट पैट्रिक्स स्कूल की तरफ से प्राचार्य जवाब देने नहीं आए थे इन्हें आज जवाब देना है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।