आगरालीक्स …आगरा में कारोबारी का सेंट पीटर्स कॉलेज में 10 वीं में पढ रहा छात्र गायब हो गए, वह छह घंटे बाद फरह मथुरा में मिल गया। पुलिस छानबीन कर रही है।
आगरा में पुष्पांजलि अपार्टमेंट, केशव कुंज जगदीशपुरा निवासी
आर्टििफशियल ज्वैलरी के कारोबारी मनीष गुप्ता का बेटा देवांश गुप्ता सेंट पीटर्स में 10 वीं का छात्र है। वह गुरुवार को घर के पास ही शिक्षक शैलेश से टयूशन पढने के लिए एक्टिवा से गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों के होश उड गए। उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने जगदीशपुरा थाने में बेटे के गायब होने की सूचना दी और उसकी तलाश में जुट गए। रात 11 बजे मनीष गुप्ता के पास फोन आया, फोन करने वाले ने बताया कि देवांश, चौधरी ढाबा फरह पर है। परिजन उसे लेने के लिए फरह पहुंच गए।
Leave a comment