Wednesday , 16 April 2025
Home agraleaks Start selling liquor since morning, three accused got caught#agranews
agraleakscrimeबिगलीक्स​क्राइम

Start selling liquor since morning, three accused got caught#agranews

आगरालीक्स(28th August 2021 Agra News)… आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में तड़के चार बजे से ही बिकने लगती है शराब. हिंदू महासभा ने सुबह पकड़वाए तीन आरोपी. पांच पेटी शराब बरामद.

हिंदू महासभा ने पकड़वाए तीन आरोपी
आगरा में अवैध रूप से शराब की ​बिक्री नहीं रुक पा रही है। हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के गढ़ी चांदनी और गौतम नगर में अवैध रूप से शराब बिक रही है। इस पर महासभा के पदाधिकारी शनिवार तड़के तीन बजे पहुंच गए। उन्होंने वहां खोखे पर शराब ​बिकती देखी। इस पर उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस पहुंची।

पूरी रात बिकती है शराब
महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि पुलिस ने दो महिलाओं समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घर से पांच पेटी शराब बरामद की है। इनमें से एक महिला आरोपी दिव्यांग है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। मुकदमे की कार्रवाई चल रही थी। संजय जाट ने बताया ​कि गढ़ी चांदनी में खोखे के अंदर शराब के पाउच रखे थे। यहां तड़के से ही शरा​ब बिकना शुरू हो जाती है। पूरी रात शराब बिकती है। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : CNG costlier than Petrol in Agra from today#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आज से पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी।...

बिगलीक्स

Earthquake hits Afghanistan, Magnitude 5.9

नईदिल्लीलीक्स … अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली और एनसीआर में...

बिगलीक्स

Agra News : TCS Manager case, Mother in law & sister in law bail plea cancel#Agra

आगरालीक्स Agra News:…आगरा के टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा के सुसाइड के मामले...

बिगलीक्स

Agra News : UP Board 10th & 12th Result in last week of April#Agra

आगरालीक्स…Agra News : यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट...

error: Content is protected !!