आगरालीक्स…भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आज बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम कुमार ने किया।
स्पोर्ट्स अकादमी कमला नगर में आयोजन
स्पोर्ट्स अकादमी यमुना विहार कमला नगर आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया और उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। महाप्रबंधक राजीव कुमार मिश्रा और सहायक महाप्रबंधक नवीन कुमार वाधवा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर एसबीआई के डीजीएस पंकज शर्मा, अविनाश कुमार डीजीएस,सेवा। मुख्य प्रबंधक विष्णु पोरवाल, अनीता प्रशांत, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।