Monday , 20 April 2026
Home आगरा Statue of Lord Adinath installed in the temple located at Idgah, Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Statue of Lord Adinath installed in the temple located at Idgah, Agra…#agranews

151

आगरालीक्स…(21 November 2021 Agra News) आगरा के ईदगाह स्थित मंदिर में स्थापित हुई भगवान आदिनाथ की प्रतिमा. पंचकल्याणक महोतसव सम्पन्न…

विश्व शांति महायज्ञ का समापन
मोक्ष कल्याणक क्रिया के साथ आज ओल्ड ईदगाह कालोनी में आयोजित श्री 1008 श्रीमज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का समापन हुआ। पंचकल्याणक की सभी क्रियाएं विधि विधान से सम्पन्न होने के बाद भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को बैंडबाजों संग ओल्ड ईदगाह कालोनी स्थित मंदिर में स्थापित किया गया। इससे पूर्व भगवान आदि नाथ तो कैलाश पर्वत से निर्वाण प्राप्ति (मोक्ष गमन), अग्नि कुमार देवों का आगमन व नख व केश विसर्जन आदि क्रियाओं व सिद्ध पूजन, मोक्षकल्याणक पूजन व विश्वशांति महायज्ञ मुनिस्री विशाल सागर, मुनिश्री वीरसागर, मुनिश्री धवल सागर के सानिध्य में सम्पन्न कराया गया।
पूजन के दौरान नीलेश जैन ने भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। संचालन प्रदीप भैया ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य संयोजक रिंकू जैन, सहसंयोजक अनिल जैन, अमित जैन, अजीत जैन, दिलीप जैन, अभय केदार, रविन्द्र, राजकुमार, सचिन, चंद्रदीप, अतुल, अजय दीपक आदि उपस्थित थे।

मोक्ष चाहिए तो मोह का त्याग करें
आगरा। ओल्ड ईदगाह कालोनी में आयोजित श्री 1008 श्रीमज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में आज मुनिश्री 108 धवलसागर ने मोक्ष कल्याणक का महत्व समझाते हुए अपने प्रवचन में कहा कि मोक्ष की प्राप्ति का एकमात्र उपाय मोह का परित्याग है। जिस प्रकार भगवान ने अनेक उपसर्गों को सहते हुए कठिन तपस्या की व मोह त्याग कर अपने जीवन में समता का निर्माण कर मोक्ष प्राप्त किया, उसी प्रकार हर श्रावक को मोह छोड़ना पड़ेगा, तभी आत्मा का कल्याण होगा। कहा कि भावना पाषाण को भगवान बना देती है। विवेक का स्तर गिरने पर वासना इंसान को शैतान बना देती है। श्रद्धालुओं को ब्रह्मचर्य का महत्व बताते हुए अष्टमी व चतुर्थदशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करने को कहा। कलश से भी महत्वपूर्ण धर्मध्वजा होती। तंत्र-मंत्र से व्यापार और घर परिवार में खुशहाली नहीं आती। कुछ करने से आती है। इसलिए भगवान का दर्शन और आराधना करिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!