आगरालीक्स.. आगरा के स्टील कारोबारी की पीट पीट कर हत्या कर दी गई, पुलिस ने कारोबारी की पत्नी सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
आगरा के मधुनगर में स्टील रेलिंग के कारोबारी क्रष्णा बाबू गोयल 42 अपने परिवार के साथ रहते हैं। 14 पफरवरी को वे अपने घर से रायभा में साइट देखने गए थे, इसके बाद वे नहीं लौटे। शनिवार को पुलिस को रायभा के पास खेतों में शव मिला, शव की शिनाख्त क्रष्णा बाबू गोयल के रूप में हुई है। उनकी बेरहमी से पीट पीट कर हत्या की गई है, शरीर पर गहरे जख्म हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पफोन आने के बाद गए थे क्रष्णा
14 फरवरी को क्रष्णा बाबू गोयल के पास फोन आया था, इसके बाद वे घर से चले गए थे। उनके घर से जाने के बाद कुछ पता नहीं चला, फोन किसका था यह भी परिजनों को जानकारी नहीं है।
पत्नी सहित तीन से पूछताछ
इस मामले में पुलिस ने पत्नी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है, पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। कारोबारी की हत्या में पत्नी के शामिल होने की आशंका की भी पुलिस जांच कर रही है।
नाले में मिला युवक का शव
शनिवार को मारुति एस्टेट चौराहे के पास 21 वर्षीय बंटू का शव नाले में मिला है। बंटू प्रेम नगर थाना जगदीशपुरा निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने नाले में गिरने से मौत की आशंका जताई है जबकि परिजन हत्या के आरोप लगा रहे हैं।