नईदिल्लीलीक्स… अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व यानी फेड के फैसले के बाद बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। निफ्टी 25500 का स्तर पार कर गया। (Stock Market Update : Sensex Jumps 700 point)
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती का फैसला लिया है। इसके बाद घरेलू बाजार में तेजी दर्ज की गई है। गुरुवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक चढ़ गया।