आगरालीक्स… आगरा के दीवानी में पथराव, कई लोग घायल। लव मैरिज के बाद दीवानी में बयान दर्ज कराने पहुंचे थे युवक और युवती। इसी बीच युवक और युवती के परिजन भी आ गए, उनके बीच विवाद के बाद मारपीट और पथराव हो गया।
आगरा में शुक्रवार को लव मैरिज के बाद बयान दर्ज कराने के लिए युवक और युवती दीवानी पहुंचे थे। युवक फरह का रहने वाला है जबकि युवती शमसाबाद की रहने वाली है। इन दोनों के परिजन भी दीवानी पहुंच गया। यहां दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई, देखते ही देखते पथराव होने लगा।
तीन लोगों को पकडा
पथराव में अधिवक्ता भी घायल हो गए, उन्होंने पथराव कर रहे तीन लोगों को पकड लिया। उनके साथी दीवानी से भाग खडे हुए। उन्हें पुलिस को सौंप दिया है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
फाइल फोटो