आगरालीक्स.. आगरा के कैफे में युवक युवतियों के आने पर भडके स्थानीय लोग, पथराव, पुलिस ने 16 लोगों को किया अरेस्ट।
आगरा के सदर क्षेत्र में लॉक डाउन में जहां स्पा सेंटर था, उसे अब कैफे सेंटर बना दिया है। यहां कैफे में युवक युवतियां आते हैं, रविवार को कैफे में युवक युवतियां बैठे हुए थे। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया, इसे लेकर स्थानीय लोग और कैफे संचालक के बीच विवाद हो गया, दोनों तरफ से पथराव होने लगा। पुलिस फोर्स पहुंच गया।
दोनों तरफ के 16 लोग अरेस्ट
पुलिस का मीडिया से कहना है कि कैफे में युवक युवतियां आते हैं, इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया, इसके चलते दोनों पक्षों में विवाद के बाद पथराव हो गया था। यहां से दोनों पक्षों के 16 लोगों को अरेस्ट किया गया है, जांच की जा रही है।