आगरालीक्स… आगरा में टोरंट की टीम को दौडा दौडा कर पीटा, टोरंटकर्मियों पर पथराव किया, गाडियां तोड दी। खेतों में भागकर टोरंट कर्मियों ने जान बचाई।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के दहतोरा में टोरंट की अंडर ग्राउंड केबल डालने का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। ऐसे में बुधवार को टोरंट की टीम अंडर ग्राउंड केबल डालने पहुंच गई, लोगों के विरोध करने पर पुलिस बुला ली और कर्मचारियों की संख्या भी बढा दी जिससे केबल जल्दी डल जाए। स्थानीय लोगों ने विरोध किया लेकिन टोरंट कर्मी केबल डालने में लगे रहे।
पथराव से मची भगदड
टोरंट कर्मी पुलिस की मौजूदगी में एक गली में केबल डाल रहे थे, इस गली में दोनों तरपफ से महिलाएं पत्थर लेकर आ गईं। उन्होंने टोरंट कर्मियों और पुलिस पर पथराव कर दिया, सामने महिलाएं थी इसलिए पुलिस कर्मी भी सहम गए। वे कुछ समझ पाते तब तक महिलाओं ने पथराव तेज कर दिया। टोरंट कर्मी और पुलिस ने खेतों में भागकर जान बचाई। इसके बाद महिलाओं ने टोरंट की गाडियों को तोड दिया।
छह अरेस्ट
पुलिस ने दबिश देकर गांव के लगभग छह युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं टोरंट पावर की ओर से थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पथराव में टोरंट पावर की ओर से भूपेंद्र सिंह, विनय शंकर झा, अब्दुल रशीद बेग, पीयूष सिन्हा, मनीष कुमार और दो मजदूरों के चोट आई है। वहीं कई पुलिस कर्मियों के भी पत्थर लगे हैं, इनमें रविंद्र कुमार नामक सिपाही के अधिक चोट आई है।