आगरालीक्स… आगरा में तूपफान और बारिश में 50 की मौत से मचे कोहराम के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आगरा पहुंचे, रात को सीएम योगी आदित्यनाथ भी आगरा आ जाएंगे। वे शनिवार सुबह म्रतकों के परिजनों से मिलेंगे, दोपहर बाद कानपुर के लिए रवाना होंगे।
आगरा में बुधवार को आई आंधी और बारिश में 50 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग घायल हैं। शुक्रवार 12 बजे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आगरा पहुंचे और सैंया के कुकावर में चार बच्चों की मौत होने पर उनके परिजनों का ढांढस बढाया और चेक दिया। इसके बाद खेरागढ और धांधुपुरा में म्रतकों के परिजनों का चेक दिए। शाम को एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से मिले।
कर्नाटक से सीधे आगरा आ रहे सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ कर्नाटक में होने जा रहे चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। वे रात में आगरा आ जाएंगे, यहां सर्किट हाउस में ठहरेंगे और उसके बाद शनिवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में म्रतकों के परिजनों से मिलेंगे। इसके लिए रात भर तैयारी चलती रही।
मौत का बढता गया आंकडा, खेरागढ में 24 मौत
सबसे ज्यादा मौत खेरागढ में हुई हैं, गुरुवार दोपहर तक खेरागढ के 24 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, कई लोग गंभीर घायल हैं।
सैंया के कुकावर निवासी राजवीर के बेटे अंकी, भोला और बेटी सन्नो की मकान ढहने से मौत हो गई। जबकि राजवीर और उनकी पत्नी माया घायल हैं।
फतेहाबाद के जाजपुर में ओमदत्त (60), बले का वास में 65 वर्षीय रामवती (65) और खेरागढ़ के नगला उदैया निवासी अर्जुन सिंह ने दम तोड़ दिया। बाह के गांव रुदमुली में दीवार की चपेट में आकर 35 वर्षीय कुलदीप सिंह की जान चली गई। खेरागढ़ के डूंगरवाला में 55 वर्षीय राजो पत्नी राजवीर और उनके नाती की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई और चार अन्य चोटिल हो गए। एत्माद्दौला के प्रकाश नगर निवासी 52 वर्षीय सुभाष (52) ने दीवार गिरने से दम तोड़ दिया। खेरागढ़ के बुढ़ैरा से दो बच्चों को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। तूफान से सैकड़ोंपेड़ और र्होडिंग्स धराशाई हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के पोल गिर पड़े।
खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांवों में देर रात को दस और लोगों की मौत की सूचना मिली है। इसमें नगला पूंछरी में दो, महुआ खेड़ा में दो, रुधऊ में एक, गुढैरा में तीन लोगों की मौत हो गयी। इसके अलावा चीत-सोन रोड पर आंधी से छिपकर ट्राली के नीचे बैठे दो लोगों की मौत हो गई। ये लोग जिस ट्राली के नीचे छिपे थे, उसी के नीचे दब गए। देर रात को एसएसपी अमित पाठक ने प्रभावित गांवों का दौरा किया।