नईदिल्लीलीक्स… कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे बड़ा हथियार टीकाकरण माना जा रहा है। टीका पहले लगवाने को लेकर संघर्ष हो गया।
स्वास्थ्यकर्मी केंद्र छोड़कर भागे
कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे बड़ा हथियार टीकाकरण माना जा रहा है। देशभर में तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। लेकिन कुछ स्थानों पर इसे लेकर हिंसक वारदातें हो रही हैं। बिहार के सीतामढ़ी में पहले वैक्सीन लगवाने की होड़ में दो गुटों में संघर्ष हो गया। जिसकी वजह से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थिति बिगड़ते देखकर कुछ स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण केंद्र से भाग खड़े हुए।
सीतामढ़ी जिले का मामला
बिहार के सीतामढ़ी जिले के भटोलिया गांव में पहले टीका लगवाने की होड़ में दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। एक दर्जन से ज्यादा लोग इस संघर्ष में घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सेना के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। बरहराल अभी गांव में शांति है। पुलिस व सुरक्षा बल तैनात है। संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। बता दें कि इससे पहले भी देश के कई स्थानों पर टीका लगवाने को लेकर अति उत्साहित लोगों में आपस में मारपीट हो चुकी है।