आगरालीक्स….. आगरा में छात्रा को रैगिंग से बचाने के लिए सीनियर ने अपने जाल में फंसा लिया, उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालकर ब्लैक मेल करने लगा, छात्र अरेस्ट।
आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र निवासी छात्रा ने कमला नगर के शिक्षण संस्थान में प्रवेश लिया, यहां उसकी मुलाकात अपने सीनियर नगला छिददा निवासी मनीष दिवाकर से हुई। मनीष ने छात्रा को रैगिंग से बचाने के लिए नजदीकी बढ़ाई, इसके बाद दोनों की बात होने लगी।
शारीरिक शोषण किया, करने लगा ब्लैकमेल
छात्रा का आरोप है कि मनीष दिवाकर ने उसे अपने जाल में फंसा लिया, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। उसके फोटो खींच लिए और ब्लैकमेल करने लगा।

2 लाख रुपये न देने पर सोशल मीडिया पर डाले फोटो
मनीष दिवाकर ने छात्रा से दो लाख रुपये मांगे, उसने पैसे नहीं दिए तो उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर छात्रा के फोटो डाल दिए। उसके दोस्त और परिजनों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। इस मामले में थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र मनीष दिवाकर को अरेस्ट कर लिया गया है।