Tuesday , 20 October 2026
Home बिगलीक्स Student dressed as Mahatma Gandhi & Sant Nirankari Followers clean Tajmahal area
बिगलीक्स

Student dressed as Mahatma Gandhi & Sant Nirankari Followers clean Tajmahal area

178

आगरालीक्स …आगरा में गांधी जयंती पर दुनिया को स्वच्छता का संदेश दिया गया। गांधी जी के लुक में छात्रों ने ताजमहल से सफाई रखने और गंदगी न फैलाने के लिए कहा, 5000 संत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने सफाई की। इसके साथ ही शहर में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए।

dang 2
छात्रों ने गांधी की ड्रेस में हाथो में झाड़ू लेकर लोगों को सफाई का सन्देश दिया। जगह-जगह नुक्कड़ नाटक भी हुए, जिससे माध्यम से लोगों में जागरुक किया गया। 5000 निरंकारियों के साथ दो हजार से अधिक स्कूली बच्चों और संस्थाओ ने अभियान में भाग लिया। निरंकारी मिशन की गुरु कान्ता महेंद्रू ने बताया की हमारा मिशन ज्ञान के माध्यम से मन तो साफ करता ही है, लेकिन हम भारतवासी भी हैं। इसीलिए भारत को साफ करना भी जरुर है। हर महीने पूरे भारत में 30 हजार वॉलेंटि‍यर्स जगह-जगह सफाई करते हैं और आज हमे ताजमहल की सेवा का मौका मिला है। आज दिल्ली और आसपास के मिला कर 5000 वॉलेंटि‍यर्स ने सफाई की है ।  ताजमहल के आस पास संत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने सफाई की, उनका साथ संस्थाओं ने दिया।
bloom 2नगर निगम का स्वछाग्रह अभियान
गांधी जयंती पर नगरायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नगर निगम ने स्वच्छाग्रह अभियान शुरू किया है। सबसे अपील है कि वे निजी कूड़ा कम करें और शहर को स्वच्छ बनाएं। जिससे शहर स्वच्छ रह सके, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्कूलों के बच्चों को अभियान से जोडा जाएगा। एएसआई के भुवन विक्रम सिंह ने बताया कि आज से ताज समेत सभी ऐतिहासिक इमारतें नो पालीथीन जोन बनाई गई हैं। अब कोई पॉलीथिन लेकर अंदर नहीं जा पाएगा। dangवहीं, ट्यूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा ने गांधी जयन्ती के मौके पर होटल अमर से मुगल शैरेटन तक सफाई अभियान चलाया। रास्ते में जहां कचरा नजर आया वहां झाड़ू लगाई गई व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बी किया गया। कार्यक्रम ट्यूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के अध्यक्ष अरुण डंग के निर्देशन में चला। उन्होंने कहा कि आगरा पर्यटन नगरी है। यहां हर रोज लाखों की संख्या में देश विदेश से पर्यटक आते हैं। यदि हमारा शहर गंदा रहेगा तो ताजनगरी की छवि देश के विभन्न प्रांतों व विदेशों में अच्छी नहीं होगी। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने शहर को साफ सुथरा व हरा भरा रखें। इस मौके पर सचिव राजीव सक्सेना, उपाध्यक्ष हरिसुकपर, संयोजक गौरव इस्सर व यूख फॉरम के मिलिन्द माथुर व सुयश भी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Woman passenger died after bus hit container on Yamuna Expressway

मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे कंटेनर में घुसी,...

बिगलीक्स

Temporary ban on blending sugarcane-based ethanol into petrol

नईदिल्लीलीक्स ….चीनी के बढ़ते रेट और उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Minimum Temperature goes down in Agra

आगरालीक्स आगरा में अब सुबह के तापमान में आने लगी गिरावट, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th October 2026

आगरालीक्स… आगरा के न्यूजपेपरों का 19 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ फ्रांस,...

error: Content is protected !!