आगरालीक्स…परीक्षा में नर्वस होना,चक्कर आना सामान्य है लेकिन एक परीक्षार्थी के साथ अजीब घटना हुई, जब वह परीक्षा रूम में सैकड़ों लड़कियों को देखकर बेहोश हो गया।

ब्रिलिएंट कन्वेंट स्कूल में था सेंटर
यह घटना बिहार की है, यहां के अलामा इकबाल कॉलेज का एक छात्र मनीष शंकर का एग्जाम सेंटर बिहार शरीफ के ब्रिलिएंट कन्वेंट स्कूल में था, जब मनीष सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे तो वहां का नजारा देख घबरा गया।
छात्राओं के बीच मनीष अकेला लड़का था
दरअसल, इस कॉलेज के जिस कमरे में मनीष परीक्षा दे रहा था, वहां हर तरफ छात्राएं ही थीं. छात्राओं में मनीष अकेला लड़का था, जो वहां परीक्षा दे रहा था, ये देख कर उस मनीष को इतनी घबराहट होने लगी कि वो बेहोश हो गया।
अस्पताल में कराया भर्ती
छात्र के बेहोश होने पर उसे तुरंत अस्पताल लाया गया, जिसके बाद इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। अब मनीष की तस्वीर और उसकी चाची का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चाची बोलीं- 500 लड़कियों को देख हो गया नर्वस

मनीष की चाची ने बताया कि, उसका भतीजा सेंटर पर खुद को 500 लड़कियों से घिरा हुआ देख नर्वस हो गया और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।