आगरालीक्स…. आगरा में एक छात्रा को युवक परेशान कर रहा था, उसका हाथ पकड लिया, अश्लील हरकत की, सीएम को टिवीट किया, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
न्यू आगरा क्षेत्र निवासी छात्रा कोचिंग में पढ रही है, चार महीने से उसके साथ कोचिंग में पढ रहा सदर क्षेत्र निवासी विक्की उसका पीछा करके छेड़छाड़ कर रहा था। सड़क पर छात्रा के हाथ पकड़ अश्लील हरकतें करने पर उसने विक्की के खिलाफ एक माह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो उसका दुस्साहस बढ़ गया। धमकी भरे अश्लील मैसेज भेजने से दहशतजदा छात्रा ने स्कूल और कोचिंग जाना बंद कर दिया था।
टिवीट के बाद हरकत में आई पुलिस
छात्रा के परिजनों ने मामले में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को ट्वीट किया था। इसकी जानकारी होने पर विक्की ने छात्रा को बदनाम और अगवा करने की धमकी दे डाली थी। पीड़िता के मुख्यमंत्री को ट्वीट करने की जानकारी होने पर क्राइम ब्रांच और पुलिस विक्की की तलाश में जुटी थी। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया आरोपी विक्की को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment